नितिन गडकरी ने गुजरात में पुल गिरने के बाद दी 'धमकी', कहा- पीछे लगा हूं, ठोक दूंगा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में पुल गिरने को लेकर कहा है कि वह काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं। उन्होंने कहा, "अगर गलती जानबूझकर नहीं की तो माफी मिलनी चाहिए...ऐसा नहीं है तो ठोक देना चाहिए। अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तो छोड़ता नहीं हूं...मैं ठोकूंगा।"