नातिन ने सिलबट्टे पर चटनी पीसने से किया मना, यूपी में नाना ने सल्फास खाकर की खुदकुशी
हमीरपुर (यूपी) में 60-वर्षीय बुज़ुर्ग ने नातिन के सिलबट्टे पर चटनी पीसने से इनकार करने पर कथित तौर पर सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के बेटे ने बताया, "पिता गुरुवार शाम नशे में घर आए और चटनी पीसने को कहा, पिता के सल्फास खाने के बाद उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"