नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वह देश में अराजकता फैलाने वाली विदेशी टूलकिट का हिस्सा
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें देश में अराजकता फैलाने वाली विदेशी टूलकिट का हिस्सा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल विदेशों में भारत की छवि खराब कर रहे/संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर जनादेश का अपमान करने का भी आरोप लगाया।