नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने किया नई पार्टी का गठन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार को पटना में अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया। नीतीश कुमार के करीबी रहे
सिंह ने पार्टी का नाम 'आप सबकी आवाज़' रखा है। पार्टी के झंडे में 3 रंग होंगे जिसमें सबसे ऊपर हरा, बीच में पीला, नीचे नीला होगा। जेडीयू छोड़ने के बाद सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे।