नीतीश कुमार के बेटे के सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की खबरों पर जीतन राम ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री व 'हम' के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा...आईएएस अधिकारी का बेटा आईएएस बने तो काबिल...पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल…राजनीति में निशांत का स्वागत है।"