नीतीश कुमार के बेटे ने पिता की सेहत और उनकी सबसे खास बात को लेकर क्या-क्या बताया?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने पिता की सेहत को लेकर कहा है, "पापा की तबीयत बिल्कुल ठीक है, वह एकदम फिट और फाइन हैं। वह आराम से 5 साल सीएम रह सकते हैं।" उन्होंने 'पिता की सबसे अच्छी बात क्या लगती है' सवाल पर कहा, "वह बिना किसी स्वार्थ के जनता के लिए काम करते हैं।"