नीतीश कुमार की शारीरिक व मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह CM बने रहें: प्रशांत किशोर
नालंदा (बिहार) में एक रोड शो के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है, "अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे मुख्यमंत्री बने रह सकें।" किशोर ने कहा, "उनके राज में सड़कें तो सुधरीं, बिजली भी मिली लेकिन लोगों को रोज़गार नहीं मिला।"