नीतीश कुमार जब हमारे घर आए थे तो हाथ जोड़कर माफी मांगी थी, गिड़गिड़ा रहे थे: तेजस्वी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान 'अब आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे' पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब वह उनके घर पर आए थे तो हाथ जोड़कर माफी मांगी थी और गिड़गिड़ाए थे। तेजस्वी ने कहा, "उन्होंने (सीएम नीतीश) सभी विधायकों के सामने ऐसा कहा था...सब गवाह हैं। हमारे पास फुटेज भी है।"