नीतीश कुमार ने अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए PM को लिखा पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने और पुनौरा धाम के लिए सड़क व रेल सम्पर्क स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने पत्र में लिखा, "अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्क स्थापित हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।"