नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश, पीएम ने तुरंत रोका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की और उनका वीडियो सामने आया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत कुमार को पैर छूने से रोकते हुए उनसे हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री ने आज (बुधवार) बिहार में दरभंगा एम्स का शिलान्यास समेत ₹12,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।