नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास को SC से नहीं मिली राहत, अंतरिम ज़मानत बढ़ाने से किया मना
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम ज़मानत बढ़ाने से इनकार किया है। वह इस मामले में 25-साल की सज़ा काट रहा है। विकास को बीमार मां की देखभाल के लिए ज़मानत मिली थी जिसके बाद उसने शादी के लिए ज़मानत बढ़ाने की मांग की। 51-वर्षीय विकास ने 28-वर्षीय हर्षिका यादव से शादी की है।