नीतीश ने अयोध्या से सीतामढ़ी रेल लाइन के दोहरीकरण की घोषणा के लिए पीएम का जताया आभार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अयोध्या और सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) को जोड़ने वाली रेल लाइन के दोहरीकरण की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने X पर कहा, "यह फैसला स्वागतयोग्य है। इस रेल मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी।"