नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए सरकारी नौकरी से दे दिया था इस्तीफा
भारतीय ऑल-राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याला रेड्डी ने बेटे के क्रिकेट के लिए 25 साल की सर्विस रहते हुए भी 2012 में 'हिन्दुस्तान ज़िंक' में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। मुत्याला को नौकरी के लिए उदयपुर (राजस्थान) जाने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट लेने और गृहनगर विशाखापत्तनम में रहने का विकल्प चुना था।