क्या हार्दिक पंड्या की जगह भर पाएंगे नीतीश रेड्डी? पूर्व भारतीय कोच ने दिया जवाब
पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने कहा है कि ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि 2027 विश्व कप तक या तो नीतीश बेहतर होंगे या हार्दिक पंड्या फिट होकर टीम में वापसी करेंगे। वहीं, पूर्व गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने नीतीश की गेंदबाज़ी क्षमता की सराहना की है।