नीतीश-लालू को दही-चूड़ा भोज का न्योता देंगे पशुपति पारस, चिराग को विदेशी बताकर छांटा
आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस मकर संक्राति के अवसर पर पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन करेंगे। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को न्योता दिया जा रहा है। वहीं, पशुपति के भतीजे चिराग पासवान को न्योता नहीं दिया जाएगा जिसको लेकर आरएलजेपी प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा, "देशी भोज में...विदेशियों को नहीं बुलाया जाएगा।"