नीतीश हमारे गार्जियन हैं, वह जब आना चाहें आ सकते हैं: लालू यादव की बेटी मीसा भारती
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने 'बिहार में सियासत पलटने की चर्चा' के सवाल पर कहा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे गार्जियन हैं, वह जब चाहें आ सकते हैं, उनके लिए दरवाज़े खुले हैं।" उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। लालू, नीतीश को गठबंधन में आने का ऑफर दे चुके हैं।