नेतन्याहू के ठिकाने का खुलासा करने के आरोप में भारतीय पत्रकार के अरेस्ट होने की उड़ी अफवाह
इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि नेतन्याहू के ठिकाने का खुलासा करने के आरोप में भारतीय पत्रकार आदित्य राज कौल को इज़रायल ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, दावा झूठा निकला। आदित्य ने X पर लिखा, "इज़रायल में राजमा-चावल खाया। नफरती लोग कहेंगे कि...मैं जेल में चक्की पीस रहा हूं।"