नेतन्याहू ने इज़रायल के अलग-थलग पड़ने के दावों को किया खारिज, कहा- भारत का समर्थन अविश्वसनीय
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़रायल की विदेश नीति में भारत के महत्व पर ज़ोर दिया और उन दावों को खारिज किया कि इज़रायल कूटनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा, "मैं भारत और अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों को मज़बूत करने में भारी निवेश कर रहा हूं। भारत से मिलने वाला समर्थन अविश्वसनीय है।"