नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का 15 सूत्रीय गाज़ा पीस प्लान
इज़रायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा के लिए 15 सूत्रीय शांति योजना खारिज कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के पूरी तरह हथियार डालने तक इज़रायली सेना गाजा से पीछे नहीं हटेगी। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इज़रायल वास्तविक निरस्त्रीकरण चाहता है, केवल दिखावटी या काल्पनिक निरस्त्रीकरण नहीं।