नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच शेयर किया वीडियो, '6 उंगलियों' वाले दावे का उड़ाया मज़ाक
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान संग युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर अपनी मौत की अफवाह फैलने के बाद X पर अपना वीडियो शेयर किया है। दरअसल, एक वीडियो में नेतन्याहू को 6 उंगलियों के साथ दिखाया गया जिसके बाद अफवाहें फैलीं। नए वीडियो में नेतन्याहू ने अपनी 5 उंगलियां दिखाईं और '6 उंगलियों' वाले दावे का मजाक उड़ाया।