न थाना सस्पेंड होगा न ₹30 लाख देंगे, जितने दिन शव रखना है रख ले: यूपी में शख्स से पुलिस अफसर
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के सीओ पीपी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक शख्स की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद उसके परिजन से बात करते दिख रहे हैं। सिंह ने कहा, "न मझगई थाना सस्पेंड होगा न निघासन और न तुझे ₹30 लाख देंगे, जितने दिन शव रखना है रख ले।"