नेथन लायन ने मैदान पर ऋषभ पंत से पूछा आईपीएल की नीलामी से जुड़ा सवाल, वीडियो हुआ वायरल
पर्थ में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लायन ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत से पूछा, "हम नीलामी (आईपीएल की) में कहां जा रहे हैं?" क्रीज़ पर मौजूद पंत को स्टंप माइक पर यह कहते हुए सुना गया, "नहीं पता है।" इसका वीडियो वायरल हो गया है। आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को होगी।