कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को राहत, उनकी ज़मानत के खिलाफ याचिका पर विचार नहीं करेगा SC
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी गई अंतरिम ज़मानत के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की तत्काल सुनवाई की मांग ठुकरा दी है। प्रधान को 29 सितंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट ने 6 आपराधिक मामलों में अंतरिम ज़मानत दी थी। वह अब 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाग ले सकेंगे।