नंदन यादव की गिरफ्तारी से उसके पिता तक पहुंची बिहार पुलिस, 23 साल पुराने मर्डर केस में पकड़ा
मुंह पर लाल गमछा लपेटकर जमुई में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी की मदद से बिहार पुलिस ने उसके पिता गनौरी यादव को 23 साल पुराने मामले में पकड़ा है। 2003 में डबल मर्डर केस में आरोपी बनाए जाने के बाद से गनौरी फरार था। इस केस में गनौरी समेत 11 लोग आरोपी थे।