निधन के बाद विकास का सिद्धार्थ के लिए किया पोस्ट हुआ वायरल; लिखा था- रास्ता बता मिलता हूं
ऐक्टर विकास सेठी के निधन के बाद उनका दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के लिए इंस्टाग्राम पर किया गया एक पुराना पोस्ट वायरल हो गया है। विकास ने सिद्धार्थ के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा था, "यार तू कहां गया, रास्ता बोल दे मिलता हूं वहां।" 48-वर्षीय विकास की रविवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी।