निधन से 2 दिन पहले मोहम्मद रफी ने रिकॉर्ड किया था अपना आखिरी गाना: उनके बेटे शाहिद रफी
दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने बताया है कि 'तू कहीं आसपास है' रफी साहब का आखिरी गाना था...और उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग थी। उन्होंने बताया, "इसके 2-दिन बाद पिता का निधन हो गया। उसी दिन रिहर्सल थी जिसमें वह शामिल हुए और तभी उनके सीने में दर्द हुआ...अस्पताल ले जाते समय उन्हें ऐम्बुलेंस में 3 दौरे पड़े।"