निधन से पहले ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहते हुए गाने का रियाज़ करतीं शारदा सिन्हा का वीडियो आया सामने
छठ गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा निधन से पहले दिल्ली एम्स में भर्ती रहने के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहते हुए भी रियाज़ किया करती थीं जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में शारदा 'सैंया निकस गए' गाने पर रियाज़ करती नज़र आईं। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (72-वर्ष) का मंगलवार रात निधन हुआ था।