नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने के बाद माइल्ड हार्ट अटैक आया था: ऐक्टर मोहसिन खान
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऐक्टर मोहसिन खान ने पिंकविला को बताया है कि बीते साल उन्हें नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग से ग्रसित होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था। उन्होंने बताया, "मैं कुछ समय अस्पताल में भर्ती रहा था...हमने 2-3 अस्पताल बदले...लेकिन अब यह नियंत्रण में है।"