नैनीताल घूमने पहुंचे दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने कमरे में मचाया उत्पात, फोड़ी टीवी
हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने एयरबीएनबी के एक घर में तोड़-फोड़ मचाई। घर के मालिक ने वीडियो शेयर कर बताया, "इन लोगों ने घर की रंगत बिगाड़ कर रख दी, सारी तोड़-फोड़ मचाई और टीवी भी तोड़ दी।" वीडियो में टेबल पर चिकन और जगह-जगह शराब की बोतल बिखरी हुई दिख रही हैं।