नैनीताल ज़िला पंचायत चुनाव के दौरान रेनकोट में आए लोगों ने 4 पंचायत सदस्यों को किया अगवा
नैनीताल (उत्तराखंड) ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान रेनकोट में आए कुछ लोगों ने 4 पंचायत सदस्यों को अगवा कर लिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस समेत 30-40 लोगों ने चारों कांग्रेस समर्थक पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें निजी वाहन में उठाकर ले गए। कांग्रेस ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।