नैनीताल में दूषित पानी से 2 लोगों की हुई मौत, मामले में 6 इंजीनियर हुए सस्पेंड
नैनीताल (उत्तराखंड) में दूषित पानी की सप्लाई से बीमारी फैलने और 2-लोगों की मौत के मामले में 6 इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इंजीनियरों पर सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है। बकौल मुख्यमंत्री, जनता के स्वास्थ्य व हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।