नैनीताल में मेंहदी की रस्म में डांस करते हुए दुल्हन को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
भीमताल (नैनीताल) में एक रिज़ॉर्ट में मेंहदी की रस्म के दौरान डांस करते हुए दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बकौल पुलिस, दिल्ली निवासी युवती की शादी लखनऊ के युवक से तय हुई थी और दोनों परिवार डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रिज़ॉर्ट में ठहरे थे। परिजन ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।