नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले उत्तराखंड के सीएम धामी ने दुकान पर बनाई चाय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक दुकान पर चाय बनाई और अपने सहयोगियों व स्टाफ को पिलाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से भी मुलाकात की और खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल व बास्केटबॉल भी खेला।

Load More