नॉनवेज खाने पर पिता ने बेटी को लगाई फटकार, रेडिट यूज़र ने शेयर की वॉट्सऐप चैट
एक रेडिट यूज़र (लड़की) ने अपने पिता के साथ हुई वॉट्सऐप चैट शेयर की है। दरअसल, लड़की ने अपने पिता को वॉटसऐप पर नॉनवेज की फोटो भेजी थी जिसपर उसके पिता ने नाराज़गी जताते हुए कहा, "अभी ये भी खाना शुरू हो गया क्या?" वहीं, कई अन्य यूज़र्स ने नॉनवेज की तस्वीर भेजने को लेकर लड़की की आलोचना की है।