पिता ने फिल्मों में काम दिलाने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए: सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा कि उनके पिता सैफ अली खान ने कभी किसी से उन्हें काम दिलवाने की गुजारिश नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रिविलेज की सफाई देने की जरूरत नहीं है। सारा ने कहा, ''मैं सिंगल मदर के साथ रही हूं। मेरे पास कोई ऐसा पिता नहीं था जो ऑफिस के चक्कर लगाता।''