न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा: ईरान-US युद्ध में पाक की मध्यस्थता की पेशकश पर राजीव शुक्ला
अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता की पेशकश पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा है, "पाकिस्तान का विश्व पटल पर चौधरी बनना मुझे पसंद नहीं आ रहा है...कहां भारत और कहां पाकिस्तान...कोई तुलना ही नहीं है।" उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप खुलकर पाकिस्तान को इतना महत्व दे रहे हैं जबकि पाकिस्तान न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा।"