नुपुर शर्मा ने बहराइच हिंसा के मृतक को लेकर दिया '35 गोलियों' वाला बयान, बाद में मांगी माफी
बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा ने बहराइच हिंसा में मरने वाले राम गोपाल मिश्रा की फेक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों का इस्तेमाल अपने भाषण में करने को लेकर माफी मांगी है। शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था, "35 गोलियां मारीं, नाखून उखाड़े, पेट फाड़ा, आंखें निकाल लीं।" बाद में उन्होंने कहा, "जो मैंने मीडिया में सुना था वह दोहराया।"