नेपाली पीएम ओली ने सोशल मीडिया पर लगे बैन को हटाने से किया इनकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, नेपाली कांग्रेस के मंत्रियों ने ओली से प्रतिबंध हटाने की मांग की जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार 'उपद्रवी जेन ज़ी' के आगे नहीं झुकेगी। इससे नाराज़ कांग्रेसी मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक से वॉकआउट किया।