नेपाल में जेल में सुरंग खोदकर फरार हुए रेप केस के 5 दोषी समेत 8 कैदी

नेपाल के डोल्पा के दुनई ज़िला कारागार से शुक्रवार रात 8 कैदी करीब 4.63 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हो गए। इनमें रेप केस के 5 दोषी, चोरी का एक सज़ायाफ्ता और 2 विचाराधीन कैदी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि फरार हुए कैदी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।

Load More