नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी
नेपाल एयरलाइंस ने हाल ही में अपना रूट-नेटवर्क दिखाने के लिए एक नक्शा शेयर किया जिसमें भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर को गलत चित्रण के कारण पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। भारी विरोध व ट्रोलिंग के बाद नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को पोस्ट को हटाते हुए आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और इसे 'कार्टोग्राफिक गलती' बताया।