नेपाल के PM बालेन शाह को संसद में काले चश्मे न पहनने को कहा गया, उन्होंने सौंपी मेडिकल रिपोर्ट
नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में काला चश्मा पहनने की अनुमति के लिए मेडिकल रिपोर्ट जमा की है। दरअसल, सांसदों से सदन के बाहर डार्क ग्लास रखने को कहा गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तेज़ रोशनी में देखने में परेशानी और ड्राई-आई की समस्या के चलते ज़रूरत अनुसार चश्मा पहनने और आई-ड्रॉप डालने की सलाह दी।