नेपाल के अंतरिम PM की रेस में 3 नाम, फिर भी एलान में देरी क्यों? जानें कहां फंस रहा पेच
'न्यूज़ 18' के मुताबिक, नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री की रेस में काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह का नाम आया लेकिन उन्होंने खुद प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि वह चुनाव जीतकर पीएम बनना चाहते हैं। इसके बाद सुशीला कार्की का नाम आया लेकिन कुछ जेन-ज़ी उनकी उम्र के चलते सहमत नहीं हुए। इसके अलावा कुलमन घीसिंग के नाम पर सहमति नहीं बनी।