नेपाल की अंतरिम सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्रियों का भारत से है खास कनेक्शन
नेपाल की नई अंतरिम सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में कुलमान घीसिंग, रामेश्वर खनाल और ओम प्रकाश आर्याल को शामिल किया है जिनका भारत से खास संबंध है। घीसिंग ने भारत में रहकर पढ़ाई की है जबकि खनाल ने असोसिएट कॉस्ट ऐंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट की योग्यता भारत से प्राप्त की है। वहीं, आर्याल का भारतीय कानूनविदों के साथ रिश्ता रहा है।