नेपाल के आध्यात्मिक गुरु 'बुद्ध बॉय' को यौन शोषण मामले में मिली 10 साल जेल की सज़ा
विवादों में रहने वाले नेपाल के आध्यात्मिक गुरु 'बुद्ध बॉय' को एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में सोमवार को 10 साल के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई। कोर्ट के अधिकारी ने बताया, "लोगों द्वारा भगवान बुद्ध का अवतार माने जाने वाले राम बहादुर बमजन को पीड़िता को करीब ₹3 लाख का मुआवज़ा भी देना होगा।"