नेपाल के इकलौते बिलियनेयर का दावा- देश के पुनर्निर्माण में लग सकते हैं ₹50000 करोड़
चौधरी ग्रुप के चेयरमैन और नेपाल के इकलौते बिलियनेयर विनोद चौधरी ने कहा है कि वहां आई विनाशकारी बाढ़ के बाद देश के पुनर्निर्माण में कम-से-कम $5 अरब (लगभग ₹50,000 करोड़) का खर्च आ सकता है। उन्होंने बताया कि इस तबाही से भारी व्यवधान पैदा हुआ और अगर लागत इस स्तर तक पहुंच जाए तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी।