नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद में हासिल किया विश्वास मत
नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार बनाने के लिए नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 138 सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक है और ओली को 188 मत मिले जो ज़रूरी समर्थन से 50 मत अधिक है। ओली ने 15 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।