नेपाल की बाढ़ में बहकर 200 किलोमीटर दूर यूपी तक पहुंचे कई शव
नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई शव नदी में बहते हुए 200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश तक पहुंचे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपाल के चितवन से 132 शव बरामद किए गए हैं जबकि महराजगंज (यूपी) में गंडक नदी से 3 शव बरामद हुए हैं। नेपाल की बाढ़ में 469 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।