नेपाल को मिल सकती है पहली महिला PM, सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की वहां की पहली महिला प्रधानमंत्री बन सकती हैं। आंदोलन के बाद Gen-Z समर्थकों के बीच उनके नाम को लेकर सहमति बनी है। काठमांडू के मेयर और अंतरिम प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेन शाह ने भी कार्की का समर्थन किया है। कुलमान घिसिंग का नाम भी इस रेस में था।