नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में सुरक्षित बचे 'हरे घर' का महिला ने शेयर किया वीडियो
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में सुरक्षित बचे 'हरे घर' की छत का एक महिला ने वीडियो शेयर किया है। महिला ने लिखा, "बाढ़ में घर के अंदर फंसने के बाद हम भगवान का नाम ले रहे थे...हमें लगा यह हमारा आखिरी समय है।" वीडियो में बाढ़ से मची तबाही के दृश्य भी नज़र आ रहे हैं।