नेपाल की सड़कों पर योगी आदित्यनाथ का पोस्टर लेकर उतरे लोग, जानिए क्या है मामला
पोखरा (नेपाल) में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत के लिए राजशाही समर्थकों द्वारा निकाली गई रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले पोस्टर इस्तेमाल होने पर विवाद छिड़ गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ज्ञानेंद्र जनवरी में आदित्यनाथ से मिले थे और 81% हिंदू आबादी वाले नेपाल में आदित्यनाथ को आदर्श हिंदू नेता माना जाता है।